देश

कटिहार फायरिंग का नया VIDEO, प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते दिखी पुलिस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2023, 01:08 PM IST

Katihar Firing : बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार लगभग साढ़े 12 बजे कटिहार जिले के बारसोई थानाक्षेत्र में बिजली की कथित समस्या को लेकर थाने से लगभग 100 मीटर पूरब बारसोई अनुमण्डलीय कार्यालय परिसर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर लगभग एक हजार की संख्या में स्थानीय नागरिकों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया।

Image

कटिहार में बुधवार को हुई पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई।

Katihar Firing : बिहार के कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी उग्र भीड़ पर गोली चलाते हुए दिखे हैं। बता दें कि नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने बुधवार को स्थानीय बिजली कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और बिजली कार्यालय पर धावा बोल दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और फायरिंग की। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है।

हजारों की संख्या में एकत्र हुए थे लोग

बिहार पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार लगभग साढ़े 12 बजे कटिहार जिले के बारसोई थानाक्षेत्र में बिजली की कथित समस्या को लेकर थाने से लगभग 100 मीटर पूरब बारसोई अनुमण्डलीय कार्यालय परिसर स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर लगभग एक हजार की संख्या में स्थानीय नागरिकों के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया गया। उग्र प्रदर्शन के क्रम में भीड़ में सम्मिलित असमाजिक तत्वों ने बिजली कर्मियों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुँची पुलिस टीम पर भी उग्र असमाजिक तत्वों द्वारा लाठी-डण्डों, ईंट तथा पत्थर से जानलेवा हमला किया गया।

भाजपा और भाकपा माले ने की तीखी आलोचना

कटिहार में स्थानीय पुलिस ने मृतक की पहचान खुर्शीद आलम (34) और सोनू कुमार (20) के रूप में की है और वे क्रमशः बासल गांव और बारसोई बाजार के निवासी थे जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति नासिर को बेहतर इलाज के लिए सिलीगुडी भेजा गया है । इस बीच इस घटना की विपक्षी भाजपा और भाकपा माले ने तीखी आलोचना की । भाकपा माले बाहर से नीतीश कुमार सरकार का समर्थन करती है।

नित्यानंद राय बोले-यह नीतीश सरकार की बर्बरता

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नित्यानंद राय ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री की पार्टी जदयू और राज्य के सत्तारूढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक राजद के नेतृत्व वाली सरकार की ‘बर्बरता’ को दर्शाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article