देश

Bharat Tex 2024 का PM ने किया उद्घाटन, भारत के वस्त्र कला का हुनर देखेगी दुनिया

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 12:16 PM IST

Bharat Tex 2024 : यह कार्यक्रम 29 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के टेक्सटाइल सेक्टर का इतिहास गौरवशाली रहा है।

Bharat Tex 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अब तक के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र कार्यक्रमों में से एक ‘भारत टेक्स-2024’ का उद्घाटन किया। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 100 देश हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री के ‘5एफ विजन’ से प्रेरणा लेते हुए इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

29 फरवरी तक चलेगा यह कार्यक्रम

यह कार्यक्रम 29 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि भारत के टेक्सटाइल सेक्टर का इतिहास गौरवशाली रहा है।

कस्तूरी काटन योजना से बनेगी अलग पहचान-पीएम

पीएम ने कहा कि भारत कपास, जूट और सिल्क का उत्पादन करने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल है। इस सेक्टर से लाखों किसान जुड़े हुए हैं। आज सरकार कपास पैदा करने वाले किसानों को हर तरीके से मदद कर रही है। उनसे लाखों कुंतल कपास की खरीद की जा रही है। सरकार की कस्तूरी काटन योजना भारत की अलग पहचान बनाने जा रही है।

NIFT से जोड़े जा रहे बुनकर

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में हम संख्या के साथ-साथ हम कौशल पर भी खासा जोर दे रहे हैं। देश में NIFT की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इन संस्थानों के नजदीक रहने वाले बुनकर और कलाकार भी इनसे जोड़े जा रहे हैं।

क्या है भारत टेक्स - 2024

भारत टेक्स - 2024 में कपड़ा छात्रों, बुनकरों, कारीगरों और कपड़ा श्रमिकों के अलावा नीति निर्माताओं और वैश्विक सीईओ, 3,500 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के तीन हजार से अधिक खरीदारों और 40,000 से अधिक व्यापारिक आगंतुकों की भागीदारी हो रही है। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में 65 से अधिक ज्ञान सत्र होंगे और इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!