देश

PM मोदी ने विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर पोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- 'ये नए युग के विकास का है प्रतीक'

Vizhinjam International Deepwater Port: पीएम मोदी ने 8900 करोड़ रुपये की लागत वाले विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल के लोगों की ओर से, मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

Image

PM मोदी ने विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर पोर्ट का किया उद्घाटन

Photo : ANI

Vizhinjam Port: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 8900 करोड़ रुपये की लागत वाले 'विझिंजम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट' का उद्घाटन किया। विझिंजम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट केरल सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। बंदरगाह को वर्तमान में डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर सार्वजनिक निजी भागीदारी घटक के साथ एक जमींदार मॉडल में विकसित किया जा रहा है। विझिंजम बंदरगाह का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ विशाल समुद्र है जिसमें अनेक अवसर हैं और दूसरी तरफ प्रकृति की सुंदरता है, इन दोनों के बीच यह 'विझिंजम अंतरराष्ट्रीय गहरे पानी वाला बहुउद्देशीय बंदरगाह' है, जो नए युग के विकास का प्रतीक है।

आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं सीएम को बताना चाहता हूं, आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं, शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद में खलल डालने वाला है।

विझिंजम बंदरगाह के उद्घाटन समारोह के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि केरल के लोगों की ओर से, मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इस ऐतिहासिक परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए हमारे राज्य का दौरा किया। मैं इस मिशन को उत्कृष्टता के साथ क्रियान्वित करने के लिए अडानी समूह को भी बधाई देता हूं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article