जवानों के बीच पहुंचे मोदी बोले- कोई नजर उठाएगा तो सेना उसी भाषा में जवाब देगी, हमने हमेशा युद्ध को अंतिम विकल्प माना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 11:43 AM IST

कारगिल में जवानों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ' आप हैं तभी देश के भीतर देशवासी चैन से रहते हैं, निश्चिंत रहते हैं, देश की सुरक्षा कवच को सम्पूर्णता देने को हर भारत वासी पूरी शक्ति लगा रहा है। आप भी बॉर्डर पर आज देश की ताकत की ख़बरें सुनते हैं तो आपका हौसला दुगुना हो जाता है।'

Modi in Kargil: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपनी Diwali सीमा पर सैनिकों के साथ मना रहे हैं। कारगिल में सैनिकों (Army Jawans) के बीच पहुंचे मोदी (Narendra Modi) ने जवानों से मुलाकात की और इसके बाद उन्हें संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'कई वर्षों से आप सब मेरा परिवार हो। मेरी दिवाली की मिठास और चमक आप लोगों बीच है। मुझे बार बार वीर बेटे बेटियों के बीच खींच लता है - मेरा परिवार आप ही सब है। दिवाली का प्रकाश आपके बीच हैपाकिस्तान के साथ ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जहां करगिल ने जीत का झंडा नहीं फहराया है। पाकिस्तान के साथ ऐसा कोई युद्ध नहीं हुआ है जहां करगिल ने विजय पताका नहीं फहराया है'

Modi in Kargil

जवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'जब भारत की ताकत बढ़ती है, तो वैश्विक शांति और समृद्धि की संभावना भी बढ़ती है। राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ‘आत्मनिर्भर भारत’ बहुत महत्वपूर्ण है; विदेशी हथियारों और प्रणाली पर हमारी निर्भरता न्यूनतम होनी चाहिए। सशस्त्र बलों में दशकों से सुधार की जरूरत थी, जिन्हें अब लागू किया जा रहा है। सशस्त्र बलों में महिलाओं को शामिल करने से हमारी ताकत बढ़ेगी।'

End of Feed