पीएम मोदी ने की अहम बैठक, राजनाथ-जयशंकर सहित डोभाल और तीनों सेना प्रमुख भी रहे मौजूद

इससे पहले 11 मई को पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी का पूरी ताकत से जवाब देने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। पाकिस्तान को सबक सिखाने तक दिल्ली में ताबड़तोड़ बैठकों का दौर चला था।

PM Modi Holds Meeting: पाकिस्तान के साथ जारी सीजफायर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने आवास पर एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान शामिल हुए। इसके अलावा बैठक में एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी शामिल हुए।

PM meeting

सुरक्षा पर पीएम मोदी ने की अहम बैठक

पीएम मोदी का स्प्ष्ट निर्देश

इससे पहले 11 मई को पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों को सीमा पार से गोलीबारी और गोलाबारी का पूरी ताकत से जवाब देने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। सूत्रों के मुताबिक, पीएम ने कहा था, वहां से गोली चलेगी, तो यहां से गोला चलेगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, और भारत नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से दागी गई हर पाकिस्तानी गोली का जवाब बम से देगा। उन्होंने कहा कि निर्णायक मोड़ हवाई ठिकानों पर हमले रहा।

End of Feed