देश

पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर गया है, जरूरत पड़ने पर हम अगले मिशन के लिए तैयार हैं-सेना

Army PC : 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में सेना ने अपनी पीसी में कहा कि हम अगले मिशन के लिए तैयार हैं। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेद पाना नामुमकिन है। सेना ने कहा कि पाकिस्तान सेना आतंकियों का साथ दे रही है। हमने चीन निर्मित कई मिसाइलों को मार गिराया। हमारे एयरफील्ड तरह से ऑपरेशनल हैं।

Image

ऑपरेशन सिंदूर पर सेना की पीसी।

Army PC : पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सेना ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों का साथ दे रही है। पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका है और जरूरत पड़ने पर हम अगले मिशन के लिए तैयार हैं। सेना ने कहा कि यह आधुनिक दौर का युद्ध है। अगली लड़ाई इससे बहुत अलग होगी। बता दें कि दोनों देशों के बीच शनिवार को शाम पांच बजे के करीब सीजफायर लागू हुआ लेकिन इसके कुछ घंटे बाद पाकिस्तान की ओर से इसका उल्लंघन किया गया। हालांकि, सीजफायर का उल्लंघन होने पर भारत ने साफ तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। भारतीय सेना ने कहा है कि सीजफायर का उल्लंघन होने पर वह माकूल जवाब देगा क्योंकि सेना को खुली छूट मिली हुई है।

सेना की PC की बड़ी बातें-

-हमने किराना हिल्स पर हमला नहीं किया

-हमारी रेंज तक नहीं आ पाए पाकिस्तान के विमान

-हमारे हमले में पाक के एयरबेस बर्बाद हुए

-पाक के विमानों को पास नहीं आने दिया

-अगली लड़ाई इससे बहुत अलग होगी

-हर लड़ाई अलग तरीके से लड़ी जाती है

-यह युद्ध का आधुनिका दौर है

-हमारी लड़ाई आम नागरिकों से नहीं है

-हम जब चाहें हमला कर सकते हैं

-हमअगले मिशन के लिए तैयार हैं

-एयर डिफेंस सिस्टम ने हमला विफल किया

-9-10 मई की रात पाकिस्तान का हमला विफल हुआ

-जम्मू-कश्मीर में आतंक की घटनाएं बढ़ रही थीं

-पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था

-कल हमने 'ऑपरेशन सिंदूर' के सबूत दिए

-हमारा एयर डिफेंस सिस्टम भेदना नामुमकिन

-PL 15 मेड इन चाइना मिसाइल है

-हमारी लड़ाई आतंक के खिलाफ

-पाकिस्तान सेना ने इसे अपनी लड़ाई बनाई

-भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दीवार जैसा है

-याचना नहीं अब रण होगा गीत से पीसी की शुरुआत

-हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ

-पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने नष्ट किए

-हमें पाक के हमले की आशंका थी

-भय बिन होय ना प्रीत

-भारतीय नेवी ने पाक को डराकर रखा

सोंगर ड्रोन का मलबा दिखाया

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि 'हमारे सभी एयरफील्ड पूरी तरह से ऑपरेशनल हैं। एयर डिफेंस ग्रिड ने पाकिस्तानी ड्रोन और हथियारों से लैस यूएवी द्वारा किए गए हमले को नाकाम कर दिया। बाकी ड्रोन कंधे से चलाए जाने वाले हथियारों से मार गिराए गए। मैं BSF की भी सराहना करना चाहूंगा। महानिदेशक से लेकर सीमा पर तैनात अंतिम जवान तक, सभी ने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने हमें बेहद बहादुरी से समर्थन दिया।' प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत द्वारा मार गिराए गए तुर्की में बने YIHA और Songar ड्रोन का मलबा भी दिखाया गया।

पाक समकक्ष को ‘हॉटलाइन’ पर संदेश भेजा

इससे पहले डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने रविवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष को ‘हॉटलाइन’ पर एक संदेश भेजा, जिसमें एक दिन पहले दोनों सेनाओं के बीच बनी सहमति के ‘उल्लंघन’ को उजागर किया गया और बताया गया कि अगर बाद में इस तरह की हरकत दोहराई गयी तो भारत इसका ‘कठोर और स्पष्ट’ तरीके से जवाब देगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ घंटों बाद ही नई दिल्ली ने शनिवार को इस्लामाबाद पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

उल्लंघनों का मजबूती से जवाब दिया गया

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार देर रात संवाददाताओं को बताया था कि पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को समाप्त करने के लिए उचित कदम उठाने और स्थिति से ‘गंभीरता और जिम्मेदारी’ के साथ निपटने का आह्वान किया गया। डीजीएमओ ने यहां संवाददाताओं से कहा, “कल (शनिवार) रात और आज (रविवार) सुबह इन उल्लंघनों का मजबूती से जवाब दिया गया और उनसे उसी तरह निपटा गया जैसा कि होना चाहिए।”

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अब तक ‘बहुत संयम’ बरता है और ‘हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-उकसावे वाले रही है’। उन्होंने कहा, “हालांकि, हमारे नागरिकों की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे का निर्णायक बल के साथ सामना किया जाएगा।”

'हमारे पास जवाब देने का है पूरा अधिकार'

डीजीएमओ ने कहा, “हमने आज (रविवार को) पहले अपने समकक्ष को ‘हॉटलाइन’ पर एक और संदेश भेजा, जिसमें 10 मई को डीजीएमओ के बीच सहमति के उल्लंघनों पर प्रकाश डाला गया और कहा कि अगर आज रात, बाद में या उसके बाद ऐसा दोहराया जाता है, तो हम इनका उग्र और दंडात्मक तरीके से जवाब देने के लिए दृढ़ व स्पष्ट इरादा रखते हैं।” उन्होंने दिन में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए बनी सहमति के किसी भी उल्लंघन की सूरत में सैन्य अधिकारियों को जवाबी कार्रवाई करने की पूरी छूट प्रदान किए जाने का भी जिक्र किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा