देश

देशवासियों को PM मोदी ने दी ईद उल-अजहा की शुभकामनाएं, कहा-समाज में भाईचारा बढ़ाए यह पर्व

X पर अपने ट्वीट में पीएम ने गुरुवार को कहा कि 'देशवाशियों को ईद उल-अजहा की शुभकामनाएं! समाज में यह पर्व भाईचारे की भावना को मजबूत और लोगों के लिए खुशियां लेकर आए। मैं सभी के लिए सफलता एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'

Image

पीएम मोदी ने दी बकरीद की शुभकामनाएं।

Photo : PTI

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी हैं। X पर अपने ट्वीट में पीएम ने गुरुवार को कहा कि 'देशवाशियों को ईद उल-अजहा की शुभकामनाएं! समाज में यह पर्व भाईचारे की भावना को मजबूत और लोगों के लिए खुशियां लेकर आए। मैं सभी के लिए सफलता एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं। बकरीद को समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक बताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व हमें मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

PM मोदीने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।'

राष्ट्रपति मुर्मू ने भी दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक पोस्ट में लिखा, 'ईद उल अजहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।'

खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं-मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, 'ईद अल अजहा, अर्थात् आम बोलचाल की जुबान में बकरीद पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद तथा उनके साथ-साथ समस्त देशवासियों के खुश व खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं।' अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मुस्लिम समुदाय को बकरीद की शुभकामनाएं दी हैं।

तो वहीं आरएमएल प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा, 'बिहार सहित समस्त देशवासियों को त्याग, बलिदान, इबादत, बरक्कत और आपसी सौहार्द का पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) की दिली मुबारकबाद। इस अवसर पर खुदा से सभी के लिए अमन-चैन, सलामती एवं रहमतों की दुआ करते हैं।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें