PM मोदी ने दीं केजरीवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, CM ने दिया ये जवाब, सिसोदिया को किया याद

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 16, 2023, 02:30 PM IST

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर नेताओं की ओर से बधाई संदेश मिले। दिल्ली एलजी से लेकर पीएम मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीटर पर बधाई देते हुए कहा, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई, उनकी लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने रिप्लाई किया- आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर।

मनीष सिसोदिया को किया याद

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का धन्यवाद किया और साथ ही कहा कि उन्हें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बहुत याद आ रही है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, आज मेरा जन्मदिन है। बहुत से लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। लेकिन मुझे मनीष की याद आ रही है। वह एक झूठे मामले में जेल में हैं। आइए, आज हम सभी प्रण करें कि हम भारत के हर बच्चे को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करेंगे।

End of Feed