कहानी G20 की: मां की हो गई मौत और बेटा करता रहा भारत मंडपम की सुरक्षा, इंस्पेक्टर सुरेश का अनुभव सुन PM Modi भी हो गए भावुक

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Sep 24, 2023, 10:37 AM IST

G20 Summit: भारत मंडपम की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि जब जी20 का आयोजन शुरू हुआ, उसी दौरान सुरेश कुमार की मां का निधन हो गया। हालांकि, सुरेश कुमार ने राष्ट्र की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी और अपनी ड्यूटी को पूरा किया।

G20 Summit: जी-20 सम्मेलन के आयोजन के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे लोगों से जब शनिवार शाम पीएम मोदी ने संवाद किया तो कई रोचक और भावुक कहानी निकलकर सामने आईं। किसी ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए दूसरी भाषा सीखी तो किसी ने लेफ्ट हैंड ड्राइविंग। इतना ही नहीं एक महिला इंस्पेक्टर तो अपनी बीमार बेटी को घर पर छोड़कर ड्यूटी पर तैनात रहीं।

PM Modi Interaction with G20 Team

दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर की कहानी सुन पीएम भी हो गए भावुक

इन सबके बीच में एक ऐसी कहानी निकलकर सामने आई, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को भी भावुक कर दिया। यह कहानी है भारत मंडपम की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की। जब जी20 का आयोजन शुरू हुआ, उसी दौरान सुरेश कुमार की मां का निधन हो गया। हालांकि, सुरेश कुमार ने राष्ट्र की जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी और जी-20 सम्मेलन के दौरान मिली जिम्मेदारी पूरी की। बता दें, इस संवाद कार्यक्रम में हर विभाग के करीब 3000 लोगों ने भाग लिया।

End of Feed