देश

Mann Ki Baat: साल 2025 की पहली 'मन की बात' 19 जनवरी को करेंगे पीएम मोदी

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संबोधित करते हैं। यह कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है, जिसमें प्रधानमंत्री विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं।

Image

पीएम मोदी 'मन की बात' (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 19 जनवरी को अपने मासिक रेडियो प्रसारण 'मन की बात' में देश को संबोधित करेंगे। यह साल 2025 का पहला 'मन की बात' कार्यक्रम होगा। इसमें वह देश में हुए सकारात्मक सामूहिक प्रयासों का उल्लेख करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "कल (रविवार) सुबह 11 बजे 2025 का पहला 'मन की बात' सुनें! मैं भारतभर के कुछ अद्वितीय सामूहिक प्रयासों को साझा करने के लिए उत्सुक हूं, जो समाज की ताकत को प्रदर्शित करते हैं।"

इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को महत्वपूर्ण संदेश भी देते हैं, जैसे कि देश के विकास के लिए आवश्यक कदम, सामाजिक मुद्दों और राष्ट्रीय एकता का महत्व आदि पर।

हालांकि, इस बार महीने का अंतिम रविवार 26 जनवरी पड़ रहा है। उस दिन गणतंत्र दिवस उत्सव के कारण इस महीने एक सप्ताह पहले 'मन की बात' का प्रसारण किया जा रहा है। इससे पहले 29 दिसंबर 2024 को 'मन की बात' का 117वां एपिसोड प्रसारित हुआ था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article