SCO Summit: पीएम मोदी ने एससीओ समिट के सफल आयोजन के लिए चीनी राष्ट्रपति का जताया आभार

PM Modi in SCO Summit: पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया।

PM Modi in SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जापान और चीन की सफल यात्रा पूरी करने के बाद तियानजिन से स्वदेश के लिए रवाना हो गए। जापान में पीएम मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा, उन्होंने चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट में भी हिस्सा लिया।पीएम मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया।

pm modi in sco

पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आभार व्यक्त किया (फोटो:X)

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'चीन की एक सफल यात्रा का समापन, जहां मैंने एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया और विभिन्न विश्व नेताओं से बातचीत की। साथ ही प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के रुख पर भी जोर दिया। इस शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग, चीनी सरकार और जनता का आभार।'

End of Feed