देश

म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप पर पीएम मोदी ने जताई चिंता, आया था 7.7 तीव्रता का तेज भूकंप

Myanmar Bangkok Earthquake: थाईलैंड-म्यांमार में भूकंप के तेज झटके आए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं।

Image

थाईलैंड और म्यांमार में आए भूकंप पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Myanmar Bangkok Earthquake: थाईलैंड-म्यांमार में भूकंप के तेज झटके आए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 बताई गई है। भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि बड़ी-बड़ी इमारतें गिर गई हैं। भूकंप से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप पूरे देश में झटके महसूस किए गए। गंभीर बात यह है कि भूकंप का केन्द्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर अंदर था, जिससे भारी तबाही की आशंका है।

भूकंप पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि म्यांमार और थाईलैंड में भूकंप के बाद की स्थिति से चिंतित हूं। सभी की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं। भारत हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। इस संबंध में, हमने अपने अधिकारियों को तैयार रहने को कहा है। साथ ही विदेश मंत्रालय से म्यांमार और थाईलैंड की सरकारों के साथ संपर्क में रहने को कहा है।

बता दें, म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ और सबसे बड़े शहर यंगून में भूकंप के बेहद शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। रिपोर्टों से पता चला है कि मांडले क्षेत्र में कुछ इमारतें ढह गई हैं, मांडले और यंगून के बीच कई सड़कें क्षतिग्रस्त और टूट गई हैं। बैंकॉक में, भूकंप के झटके महसूस होने पर स्थानीय लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागे। बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई तथा संभावित हताहतों की संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत, जिसके ऊपर एक क्रेन थी, को धूल के गुबार में ढहते हुए दिखाया गया, जबकि वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं। बैंकॉक में ऊंची-ऊंची छतों पर बने पूलों से पानी बहकर किनारे पर आ गया और कई इमारतों से मलबा गिरने लगा। हालांकि इन वीडियो की प्रामाणिकता की तुरंत पुष्टि नहीं हो पाई।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article