पीएम मोदी ने की कैबिनेट के साथ 5 घंटे लंबी बैठक, 100 दिन के एजेंडे पर हुई बात, इन मुद्दों पर भी चर्चा

बैठक के दौरान महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल हुए। क्या-क्या चर्चा हुई जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट के साथ लंबी बैठक की
  • एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों की प्रगति का जायजा
  • सामाजिक नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में काम करने का निर्देश

Modi Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कैबिनेट के साथ लंबी बैठक की और सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों की प्रगति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने मंत्रियों और नौकरशाहों से महिलाओं और गरीबों के सामने आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सामाजिक नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल्ली में सुषमा स्वराज भवन में आयोजित पांच घंटे की बैठक में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन के एजेंडे पर हुई प्रगति का जायजा लिया गया।

PM meeting

पीएम मोदी

महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

बैठक के दौरान महिलाओं, गरीबों, युवाओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव भी शामिल हुए। बैठक में जून में सरकार के सत्ता में आने के बाद से नई योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के बारे में जागरुकता फैलाने पर जोर दिया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी 100 दिवसीय एजेंडे पर अपने-अपने मंत्रालयों द्वारा की गई प्रगति पर प्रस्तुतियां दीं।

End of Feed