LIVE
ताजा खबर 29 अगस्त 2024: पाकिस्तान से आया पीएम मोदी को न्यौता, असम में खत्म हुई 'काजी व्यवस्था', मुस्लिम शादी-तलाक का सरकारी पंजीकरण जरूरी, कांग्रेस नेता शशि थरूर को मानहानि मामले में बड़ा झटका
ताजा खबर 29 अगस्त 2024: पाकिस्तान से आया पीएम मोदी को न्यौता, असम में खत्म हुई 'काजी व्यवस्था', मुस्लिम शादी-तलाक का सरकारी पंजीकरण जरूरी, कांग्रेस नेता शशि थरूर को मानहानि मामले में बड़ा झटका
AUG 29, 2024 18:33 IST
Taza Khabar: जातिगत जनगणना पर JDU ने फिर दिया BJP को झटका
जातिगत जनगणना के मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। नरेंद्र मोदी सरकार में सहयोगी दल जदयू ने इस मुद्दे पर विपक्ष का साथ दिया है और पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग उठाई है। गुरुवार को जदयू ने विपक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण संबंधी संसदीय समिति में चर्चा के लिए जाति आधारित जनगणना को विषय के रूप में शामिल करने की मांग की।
AUG 29, 2024 17:59 IST
Taza Khabar: गन कल्चर, अबॉर्शन, अर्थव्यवस्था पर क्या सोचती हैं कमला हैरिस
अमेरिका में प्रवासी संकट एक बड़ा मुद्दा रहा है। प्रवासियों के मुद्दों पर उम्मीदवारों की राय जीत और हार तय करने में बड़ा भूमिका बनाती है। इस मुद्दे पर कमला की राय समय-समय पर बदलती रही है। साल 2020 के चुनाव प्रचार में कमला ने प्रवासी डिटेंशन को बंद करने की बात कही थी।
AUG 29, 2024 17:59 IST
Taza Khabar: पाकिस्तान? सीमापार से आया पीएम मोदी को न्यौता
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा है कि अक्टूबर में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शासनाध्यक्षों के शिखर सम्मेलन मेंशिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शासनाध्यक्षों को निमंत्रण भेजे गए हैं, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है।
AUG 29, 2024 16:45 IST
Taza Khabar: असम में खत्म हुई 'काजी व्यवस्था', मुस्लिम शादी-तलाक का सरकारी पंजीकरण जरूरी
असम में अब मुस्लिम शादी और तलाक का रजिस्ट्रेशन काजी नहीं कर सकेंगे। सरकार इसका रजिस्ट्रेशन करेगी और यह अनिवार्य होगा। इससे संबंधित एक बिल असम विधानसभा में गुरुवार को पास किया गया। इसके साथ ही सरकार ने मुस्लिम शादियां और तलाक रजिस्टर करने वाले 90 साल पुराने कानून असम मुस्लिम मैरिज एंड डिवोर्स रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1935 को रद्द कर दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि विधानसभा में असम मुस्लिम विवाह और तलाक का अनिवार्य पंजीकरण विधेयक, 2024' पारित किया गया है।
AUG 29, 2024 16:05 IST
Taza Khabar: कांग्रेस नेता शशि थरूर को मानहानि मामले में Delhi High Court से बड़ा झटका
कांग्रेस नेता शशि थरूर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में अदालत ने थरूर की याचिका खारिज कर दी है। अब थरूर को मानहानि मामले में ट्रायल का सामना करना पड़ेगा। अदालत ने कांग्रेस नेता थरूर को10 सितंबर को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
AUG 29, 2024 15:39 IST
Taza Khabar: पीएम मोदी को 'अगर बंगाल जल गया...' की चेतावनी देने पर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज
एक वकील ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बुधवार को की गई उनकी टिप्पणियों के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वे भड़काऊ थीं और अशांति भड़काने के उद्देश्य से थीं।
AUG 29, 2024 15:16 IST
Taza Khabar: छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने तीन वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबल के जवानों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), एसटीएफ और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल थे।
AUG 29, 2024 14:33 IST
पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से फिर मिली राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने 5 सितंबर तक लगाई रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने आज पूर्व आईएएस ट्रेनी अधिकारी पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से दिया गया अंतरिम संरक्षण 5 सितंबर तक बढ़ा दिया। उन पर धोखाधड़ी और गलत तरीके से ओबीसी तथा दिव्यांगता कोटे का लाभ प्राप्त करने का आरोप है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पांच सितंबर तक के लिए टाल दी और पुलिस को इस बीच ताजा स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने की स्वतंत्रता दी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और दिल्ली पुलिस दोनों ने गिरफ्तारी पूर्व जमानत की खेडकर की याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया है। अधिकारियों के रुख पर दायर जवाब में खेडकर ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा-2022 को सफलतापूर्वक पास करने की प्रक्रिया में न तो गलत बयान दिया है और न ही धोखाधड़ी की है। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीएससी को उनकी उम्मीदवारी को खारिज करने का कोई अधिकार नहीं है।
AUG 29, 2024 14:19 IST
वाईएसआरसीपी के दो सांसदों ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया
युवाजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के राज्यसभा के दो सदस्यों बीडा मस्थान राव यादव और वेंकटारमन राव मोपीदेवी ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राव का कार्यकाल जून 2028 में समाप्त होना था। वह तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) छोड़कर वाईएसआरसीपी में शामिल हुए थे। उनके तेदेपा में वापस जाने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि मोपीदेवी का कार्यकाल जून 2026 तक था और वह भी तेदेपा में शामिल हो सकते हैं।
AUG 29, 2024 14:07 IST
उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता से बदलकर विकास के मॉडल की हो गई : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता से बदलकर “विकास के मॉडल” की हो गई है। यहां आयोजित रोजगार मेले को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “वर्ष 2017 से पूर्व, उत्तर प्रदेश अपनी पहचान को लेकर हताश था क्योंकि अराजकता चरम पर थी। अराजकता उत्तर प्रदेश की पहचान बन गई थी। हर त्यौहार से पहले दंगे हुआ करते थे। बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे।” उन्होंने कहा, “वह ऐसा समय था जब कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहता था और पहचान का संकट झेलने वाले युवा इस राज्य को छोड़कर चले गए।” मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रतिकूल स्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दर्द को समझा और उनकी अपील पर लोगों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार चुनी।
AUG 29, 2024 13:18 IST
हरियाणा चुनाव: उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं ने की बैठक
केंद्रीय मंत्री अमित शाह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के वास्ते बृहस्पतिवार को यहां पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक की। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की आज शाम होने वाली बैठक से पहले इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। सीईसी की बैठक में भाजपा अध्यक्ष नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह एवं राजनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे। इनके अलावा हरियाणा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और सह-प्रभारी बिप्लव देब, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली और अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी इस बैठक में मौजूद रहने की संभावना है।
AUG 29, 2024 11:48 IST
बृजभूषण शरण सिंह को नोट दाखिल करने का मिला समय
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को, उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज प्राथमिकी और आरोप रद्द करने का अनुरोध वाली दलीलों पर नोट दाखिल करने का समय दिया।
AUG 29, 2024 10:52 IST
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में हथियारों का जखीरा बरामद
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के सेकता अवांग लेईकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में बताया गया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान तीन इन्सास राइफल, दो एके-56 राइफल, मैगजीन, गोला-बारूद और सैन्य वर्दी सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
पश्चिमी इंफाल जिले के लेइकिन्थाबी इलाके में कुछ बंदूकधारियों द्वारा पुलिसकर्मियों से तीन राइफल और गोला-बारूद कथित तौर पर छीनने के बाद यह तलाश अभियान चलाया गया था।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि इस वारदात के संबंध में चार पुलिसकर्मियों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
बयान में बताया गया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान तीन इन्सास राइफल, दो एके-56 राइफल, मैगजीन, गोला-बारूद और सैन्य वर्दी सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
पश्चिमी इंफाल जिले के लेइकिन्थाबी इलाके में कुछ बंदूकधारियों द्वारा पुलिसकर्मियों से तीन राइफल और गोला-बारूद कथित तौर पर छीनने के बाद यह तलाश अभियान चलाया गया था।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि इस वारदात के संबंध में चार पुलिसकर्मियों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
AUG 29, 2024 10:27 IST
AUG 29, 2024 09:39 IST
मुंबई: शिवाजी की प्रतिमा ढहने के कारणों का पता लगाने, नयी प्रतिमा बनाने के लिए समितियां गठित
महाराष्ट्र सरकार ने तटीय कोंकण क्षेत्र के मालवण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए इंजीनियर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के विशेषज्ञों और नौसेना अधिकारियों की एक तकनीकी समिति गठित की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा बुधवार रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सरकार ने योद्धा राजा के ‘‘कद के अनुरूप एक भव्य प्रतिमा’’ बनाने के लिए एक समिति भी गठित की है। विज्ञप्ति में बताया गया कि यह निर्णय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिया। उन्होंने बुधवार रात दक्षिण मुंबई स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ में वरिष्ठ मंत्रियों, नौकरशाहों और नौसेना अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
AUG 29, 2024 08:42 IST
केरल के अभिनेता एवं नेता मुकेश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम. मुकेश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुकेश पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने कई साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात कोच्चि शहर के मरदु पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि यह मामला भारतीय दंड संहिता के तहत इसलिए दर्ज किया गया है, क्योंकि कथित अपराध भारतीय न्याय संहिता के लागू होने से पहले हुआ था। जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। तब से मलयालम फिल्म जगत की किसी हाई प्रोफाइल हस्ती के खिलाफ यह तीसरी प्राथमिकी है।
AUG 29, 2024 08:36 IST
AUG 29, 2024 08:09 IST
बेंगलुरू एयरपोर्ट पर बड़ी वारदात, पत्नी से अफेयर के शक में पति ने शख्स का गला काटा
बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी वारदात ने दहशत फैला दी। एयरपोर्ट पर काम करने वाले रामकृष्ण (45) नामक शख्स की अवैध संबंध के संदेह में रमेश नामक व्यक्ति ने गले पर चाकू से वार करके हत्या कर दी। रमेश एयरपोर्ट पहु्ंचा और रामकृष्ण के साथ झगड़ा हुआ। वह अपने साथ बड़ा चाकू भी लाया था और इसी से उसने रामकृष्ण का गला रेत दिया।
AUG 29, 2024 07:37 IST
AUG 29, 2024 07:35 IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़, छह हथगोले जब्त
विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा बलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए छह हथगोले बरामद किए। अधिकारियों ने बताया कि लोअर कृष्णा घाटी सेक्टर के सिंधरा के दचिन टॉप इलाके में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी दल ने इस ठिकाने का भंडाफोड़ किया। उन्होंने कहा कि पुख्ता जानकारी के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया और अंतिम सूचना मिलने तक यह जारी था।
