10 साल की अविका को PM Modi लगे सबसे Cool, प्रधानमंत्री को बना लिया 'दादा जी'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 28, 2023, 12:36 PM IST

PM Modi Coolest Person: अविका राव सांसद पूनम महाजन की बेटी हैं। उन्होंने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की।

PM Modi News: राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जितने गंभीर और पेशेवर हैं, निजी जिंदगी में वह उतने ही जिंदादिल इंसान भी हैं। हालांकि, जब बात बच्चों हो तो उनके साथ पीएम मोदी भी बच्चे ही बन जाते हैं। ऐसा कई मौकों पर देखा भी गया है, जब विदेश यात्राओं के दौरान पीएम मोदी बच्चों से मिले तो उन्हीं के होकर रह गए। यही कारण है कि बच्चों को प्रधानमंत्री का यह अंदाज काफी भाता भी है।

Avika-Rao-Pm-Modi

10 साल की अविका ने पीएम मोदी से की मुलाकात (क्रेडिट-@poonam_mahajan )

सोमवार को 10 साल की अविका राव ने भी प्रधानमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। अविका को यह मुलाकात इतनी पसंद आई कि उन्होंने पीएम मोदी को अपना 'आजोबा' (मराठी में दादा जी) बना लिया। साथ ही उन्हें पीएम मोदी दुनिया के सबसे Coolest Person भी लगे।

End of Feed