पीएम मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए दी बधाई, बताया सांस्कृतिक प्रतीक

मृगया, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया।

PM Modi congratulates Mithun Chakraborty: मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के फैसले का पीएम मोदी ने स्वागत किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया - खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसित हैं। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं।

PM Modi

पीएम मोदी ने दी मिथुन को बधाई

मृगया, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों से कमाया नाम

मृगया, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इस पुरस्कार के लिए मिथुन के नाम की घोषणा की। अश्विनी ने लिखा, मिथुन दा की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के चयन समिति ने मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है।

End of Feed