देश

पीएम मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए दी बधाई, बताया सांस्कृतिक प्रतीक

मृगया, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया।

Image

पीएम मोदी ने दी मिथुन को बधाई

PM Modi congratulates Mithun Chakraborty: मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के फैसले का पीएम मोदी ने स्वागत किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया - खुशी है कि श्री मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसित हैं। उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं।

मृगया, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों से कमाया नाम

मृगया, सुरक्षा और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इस पुरस्कार के लिए मिथुन के नाम की घोषणा की। अश्विनी ने लिखा, मिथुन दा की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि दादा साहेब फाल्के चयन समिति ने मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार देने का फैसला किया है।

8 अक्टूबर को दिया जाएगा सम्मान

वैष्णव ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को यह पुरस्कार आठ अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। चक्रवर्ती (74) ने मृणाल सेन की 1976 में आई फिल्म मृगया से फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। उन्हें कसम पैदा करने वाले की, डिस्को डांसर, सुरक्षा, वारदात और कमांडो जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article