देश

भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव...पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के आगाज होने पर श्रद्धालुओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है।

Image

पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में महाकुंभ का आगाज
  • पीएम मोदी ने दी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं
  • महाकुंभ में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

प्रयागराज में आज से महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। महाकुंभ में पीएम मोदी के भी जाने की संभावना है, खुद यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ में पीएम मोदी को महाकुंभ में आने के न्योता दिया है।

महाकुंभ के आगाज पर पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।"

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने एक्स पोस्ट पर आगे लिखा, "मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि प्रयागराज अनगिनत लोगों से भरा हुआ है, जो वहां आ रहे हैं, पवित्र स्नान कर रहे हैं और आशीर्वाद मांग रहे हैं। सभी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को शानदार प्रवास की शुभकामनाएं। भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन! आस्था, भक्ति और संस्कृति के पवित्र संगम में अनगिनत लोगों को एक साथ लाते हुए महाकुंभ 2025 प्रयागराज में शुरू हुआ। महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था और सद्भाव का जश्न मनाता है।"

पौष पूर्णिमा पर उमड़ी का श्रद्धालुओं की भीड़

बता दें कि पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। इस अवसर पर आज लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु पैंतालीस दिन का कल्पवास शुरू करेंगे। संगम तट पर आध्यात्मिक उल्लास और धार्मिक आस्था का अद्वितीय नजारा देखने को मिल रहा है। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ जीवन का अद्वितीय अनुभव बन रहा है। संगम पर प्रवेश के सभी रास्तों में भक्तों की भीड़ जुटी है। महाकुंभ में वाहनों के प्रवेश पर भी पाबंदी है। सुरक्षा में हजारों की संख्या में जवान तैनात हैं। पुलिस स्पीकर के माध्यम से लाखों की भीड़ को मैनेज कर रही है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article