पीएम मोदी ने की इजराइल-हमास युद्ध में मौतों की निंदा, कहा- अब ग्लोबल साउथ के एकजुट होने का वक्त

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 17, 2023, 11:43 AM IST

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 7 अक्टूबर को इजराइल में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। हमने संयम भी बरता है। हमने बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया है।

Israel-Hamas War: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल-हमास युद्ध में हो रही मौतों की निंदा की है। दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत इजरायली बलों और हमास आतंकवादियों के बीच चल रहे संघर्ष में नागरिकों की मौत की कड़ी निंदा करता है। पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिमी एशिया की स्थिति से नई चुनौतियां उभर रही हैं। हम सभी देख रहे हैं कि पश्चिम एशिया क्षेत्र की घटनाओं से नई चुनौतियां उभर रही हैं। भारत ने 7 अक्टूबर को इजराइल में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। हमने संयम भी बरता है। हमने बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया है। मोदी ने शिखर सम्मेलन में कहा कि हम इजराइल और हमास के बीच संघर्ष में नागरिकों की मौत की भी कड़ी निंदा करते हैं।

PM Modi

पीएम मोदी

ग्लोबल साउथ के देश एकजुट हों

पीएम मोदी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से बात करने के बाद यह भी कहा कि भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता भेजी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वह समय है जब ग्लोबल साउथ के देशों को व्यापक वैश्विक भलाई के लिए एकजुट होना चाहिए। इस दौरान पीएम मोदी ने पांच सी (C) के ढांचे के तहत सहयोग का आह्वान किया - परामर्श, संचार, सहयोग, रचनात्मकता, क्षमता निर्माण (consultation, communication, cooperation, creativity, capacity building)।

End of Feed