देश

मुंबई में आज लॉन्च हो रही 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन', कन्याकुमारी के होंगे दर्शन, जानिए रूट और डिटेल्स

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 17, 2023, 11:19 AM IST

इस ट्रेन का उद्देश्य 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल को बढ़ावा देना है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के रूट और पैकेज के बारे में सबकुछ जानिए।

Image

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन

Bharat Gaurav Tourist Train: देशवासियों को आरामदायक ट्रेन सफर की एक सौगात मिलने जा रही है। आईआरसीटीसी के सहयोग से रेल मंत्रालय एक और ट्रेन शुरू की जा रही है। इस ट्रेन का नाम भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन है जो आज 17 नवंबर 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रवाना होगी। ये टूरिस्ट ट्रेन कन्याकुमारी तक पहुंचेगी और लोग इससे भारत के कोने-कोने तक पहुंच सकेंगे। इसका उद्देश्य 'देखो अपना देश' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल को बढ़ावा देना है। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के रूट और पैकेज के बारे में सबकुछ जानिए।

जानिए इस ट्रेन का रूट

17 नवंबर, 2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT)मुंबई से एक विशेष टूरिस्ट ट्रेन शुरू की जा रही है। इस ट्रेन से मुंबई, पुणे, सोलापुर, गुंतकल, रेनिगुंटा, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, कोचुवेली जैसी जानी-मानी जगहों को कवर किया जाएगा और फिर 25 नवंबर 2023 को यह सीएसएमटी पर वापस पहुंचेगी।

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का पैकेज

यह ट्रेन यात्रियों के लिए तीन प्राथमिक पैकेज की पेशकश कर रही है, इकोनॉमी, आराम और डीलक्स। इन तीन पैकेजों में ट्रेन का किराया, भोजन, रहना और परिवहन शामिल है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को देश की समृद्ध संस्कृति और धार्मिक विरासत का प्रदर्शन करना है। बोर्डिंग और डिबोर्डिंग हॉल्ट में ठाणे, पुणे, सोलापुर, कन्याकुमारी और अन्य प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

सीआर के मुख्य पीआरओ डॉ. शिवराज मानसपुरे के हवाले से कहा गया है कि भारत सरकार की योजना के अनुसार देखो अपना देश और एक भारत श्रेष्ठ भारत की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय भारत गौरव टूरिस्ट का संचालन कर रहा है। सरकार भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए इस योजना को आगे बढ़ा रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article