कनाडा में मंदिर हमले मामले की पीएम मोदी ने की निंदा, बोले-'हिंसक घटनाओं से हमारा संकल्प नहीं होगा कमजोर'

कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की प्रधानमंत्री मोदी ने कड़ी निंदा की है, उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मैं कनाडा में हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

कनाडा में मंदिर हमले मामले पर पीएम मोदी ने निंदनीय बताया है और इसकी निंदा की है, उन्होंने कहा कि हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे, पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी हरकतों से भारत के संकल्प नहीं टूटेंगे, प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो इस मामले में पॉजिटिव कदम उठाएंगे।

PM Modi

कनाडा में मंदिर हमले मामले पर पीएम मोदी ने बताया निंदनीय

गौर हो कि कनाडा और भारत के बीच जारी विवाद पर ये पीएम मोदी का पहला बयान है, पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं। हिंसा के ऐसे कृत्य कभी भी भारत के संकल्प को कमजोर नहीं करेंगे, हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।

End of Feed