संसद के विशेष सत्र के बीच PM Modi ने बुलाई कैबिनेट बैठक, कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष में हलचल शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 04:54 PM IST

Cabinet Meeting: विशेष सत्र के बीच सोमवार शाम 6:50 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, यह बैठक एनेक्सी बिल्डिंग में होनी है। इस बीच कयास तेज हो गए हैं कि पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल हरकत में आ गए हैं।

Cabinet Meeting: संसद के विशेष सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक बुलाकर चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, आज शाम 6:50 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, यह बैठक एनेक्सी बिल्डिंग में होनी है। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस कैबिनेट बैठक में विशेष सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बिलों को लेकर चर्चा कर सकते हैं और कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

PM Modi

पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

इस बीच कयास तेज हो गए हैं कि पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चर्चा हो सकती है और सरकार की सूची में यह शामिल हो सकता है। हालांकि, सरकार की ओर से अब तक इस पर कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, अटकलें है कि विशेष सत्र के दौरान सरकार चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। ऐसे में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल हरकत में आ गए हैं।

End of Feed