BJP के पहले सक्रिय सदस्य बने PM Modi पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान हुआ शुरू

BJP party membership campaign: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की साथ ही वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले सक्रिय सदस्य बने।

BJP party membership campaign: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले सक्रिय सदस्य बने और साथ ही उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी दी।उन्होंने कहा, 'विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति प्रदान करना! भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में पहला सक्रिय सदस्य बनने और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पर गर्व है।'

pm modi bjp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

मोदी ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान एक ऐसा आंदोलन है जो जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।उन्होंने कहा, 'पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। ऐसे कार्यकर्ता मंडल समिति और उससे ऊपर के पदों के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। साथ ही उन्हें आने वाले समय में पार्टी के लिए काम करने के कई मौके मिलेंगे।'

End of Feed