BBC Documentary: पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर DU में बवाल, 24 छात्र हिरासत में

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 27, 2023, 06:31 PM IST

BBC Documentary: दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। यहां पीएम मोदी पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान किया गया है। इस स्क्रीनिंग को लेकर हंगामा मचा हुआ है। सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को इंडिया में बैन लगा रखा है।

BBC Documentary: बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अब इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। स्क्रीनिंग पर अड़े 24 छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

bbc documentry

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर डीयू में बवाल

छात्रों का हंगामा

दरअसल कुछ छात्रों जो कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI से जुड़े थे, उन्होंने ऐलान किया था कि शुक्रवार को नॉर्थ कैंपस में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस ऐलान के बाद वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। ताकि स्क्रीनिंग और किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके। डीयू के कला संकाय के बाहर बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके बाद छात्र हंगामा करने लगे।

End of Feed