देश

Christmas Celebration: केंद्रीय मंत्री कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए PM मोदी

Christmas celebrations: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए।

Image

पीएम मोदी ने क्रिसमस मनाया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Christmas Celebrations: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुए। मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन जी के आवास पर क्रिसमस समारोह में शामिल हुआ। ईसाई समुदाय के प्रमुख सदस्यों से बातचीत भी की। इस दौरान मंच पर युवाओं ने संगीत कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। आपको बता दें कि 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का उत्तसव मनाया जाता है, जिसका सेलिब्रेशन अभी से शुरू हो चुका है।

जॉर्ज कुरियन ने प्रधानमंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी क्रिसमस समारोह में शिरकत की थी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और शशि थरूर भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। क्रिसमस समारोह का आयोजन भारतीय ईसाई सांसद परिषद द्वारा किया गया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें