विपक्ष के वार को ही PM Modi ने बनाया हथियार, राहुल गांधी के 'शक्ति' वाले बयान पर किया प्रहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2024, 01:12 PM IST

PM Modi News in Hindi: तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

PM Modi News: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष और सत्तापक्ष में बयानबाजी तेज हो गई है। कल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर पीएम मोदी पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा, हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं। अब भाजपा ने विपक्ष के इसी बयान को अपना हथियार बना लिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक रैली के दौरान कहा, उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है और मेरे लिए हर मां और बेटी शक्ति का प्रतीक है।

PM Modi in Telangana

तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने इससे पहले कहा कि, कल मुंबई में इंडी अलायंस की रैली थी। चुनाव घोषित होने के बाद इंडी अलायंस की ये पहली और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रैली थी। उस रैली में उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया और उनके घोषणा पत्र का ऐलान है कि मेरी (इंडी अलायंस) लड़ाई शक्ति के खिलाफ है।

End of Feed