देश

'गणेश उत्सव केवल धार्मिक त्योहार नहीं', कांग्रेस को PM का जवाब, CJI के आवास पर हुई पूजा में शामिल हुए थे प्रधानमंत्री

PM Modi speaks on Ganesh utsav row: प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजन में शामिल होने पर उठे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि 'गणेश उत्सव केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

PM Modi speaks on Ganesh utsav row: प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणपति पूजन में शामिल होने पर उठे विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाब दिया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि 'गणेश उत्सव केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है। देश की आजादी में इसकी एक अहम भूमिका रही है। जातियों के नाम पर बांटना अंग्रेजों का एक हथियार रहा है। गणेश उत्सव की शुरुआत कर लोक मान्य तिलक ने लोगों को जागरूक किया। आज हर कोई बिना किसी भेदभाव के गणेश उत्सव में शामिल होता है।'

'हैदराबाद मुक्ति दिवस केवल एक तिथि नहीं'

भुवनेश्वर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि 'देश आज हैदरापाद मुक्ति दिवस का जश्न मना रहा है। आजादी के इस समय मौकापरस्त सत्ता में बने रहने के लिए भारत को टुकड़ों में बांटना चाहते थे। ऐसे समय में सरदार पटेल सामने आए और देश को एकता के सूत्र में बांधा। हैदराबाद में भारत विरोधी शक्तियों को उन्होंने नियंत्रित किया और इसे 17 सितंबर को मुक्त कराया। हैदराबाद मुक्ति दिवस केवल एक तिथि नहीं है बल्कि देश की जिम्मेदारियों के प्रति हमारी एक प्रेरणा है। कुछ शक्तियां आज भी देश को पीछे धकेलने में लगी हैं, हमें उस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।'

सबर साही झुग्गी बस्ती का दौरा किया

इससे पहले पीएम ने भुवनेश्वर के गडकाना में सबर साही झुग्गी बस्ती का दौरा किया और पीएमएवाई (प्रधानमंत्री आवास योजना)-शहरी के लाभार्थियों के घरों का उद्घाटन किया। मोदी के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों के साथ लगभग 30 मिनट बिताए और उनसे बातचीत की। झुग्गी-बस्ती के निवासियों ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत करते हुए उन्हें ‘अंग वस्त्र’ भेंट किया और उनके माथे पर चंदन लगाया।

पीएम मोदी का स्वागत

मोदी का स्वागत करने के लिए यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर गडकाना तक सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे।

प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाभार्थी के घर का जब प्रधानमंत्री ने उद्धाटन किया तो लाभार्थी की पुत्रवधू ने मोदी के 74वें जन्मदिन पर उन्हें ‘खीर’ परोसी। मोदी लाभार्थी के परिवार के ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प