देश

PM Kanyakumari Meditation Video: कन्याकुमारी में पीएम मोदी ने की भगवती अम्मन देवी की पूजा, विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगायेंगे ध्यान

पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु में कन्याकुमारी स्थित ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान करेंगे, वह उस शिला पर ध्यान करेंगे जहां स्वामी विवेकानंद ने 1892 में साधना की थी।

Image

कन्याकुमारी में पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगायेंगे ध्यान

PM Modi in Vivekananda Rock Memorial: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे का ध्यान लगाने के लिए बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे।मोदी निकटवर्ती तिरुवनंतपुरम से यहां पहुंचे हैं और उनका भगवती अम्मन मंदिर में पूजा करने तथा बाद में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर लगभग दो दिन तक ध्यान लगाने का कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री एक जून को अपनी रवानगी से पहले तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा को देखने के लिए भी जा सकते हैं।मोदी के इस कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा सहित सभी इंतजाम पूरे कर लिये गये हैं। प्रख्यात हिंदू संत (विवेकानंद) के नाम पर बना यह स्मारक समुद्र के मध्य में स्थित है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने बताया कि आज (बृहस्पतिवार) शाम लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के समापन के बाद मोदी स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक 'रॉक मेमोरियल' में ध्यान लगायेंगे।

प्रधानमंत्री ने 2019 लोकसभा चुनाव में प्रचार के बाद केदारनाथ गुफा में भी इसी तरह ध्यान लगाया था। मोदी की यात्रा से पहले सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके प्रवास के दौरान दो हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना भी कड़ी निगरानी रखेगी।

'क्या किसी को ध्यान लगाने के लिए कैमरे की जरूरत होती है?'

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि यदि कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ध्यान का टेलीविजन पर प्रसारण किया जाता है तो उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस निर्वाचन आयोग से शिकायत करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के अनुसार 30 मई को लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान समाप्त हो जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 'ध्यान' करेंगे। यह मेमोरियल स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धांजलि के तौर पर बनाया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article