NITI Aayog: पीएम मोदी ने नीति आयोग के पुनर्गठन की दी मंजूरी, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान की हुई एंट्री

नीति आयोग में अब जीतन राम मांझी और चिराग पासवान जैसे एनडीए के सहयोगी दलों के मंत्रियों की एंट्री हो गई है। जदयू से ललन सिंह को आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किये गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्णकालिक सदस्यों में कोई बदलाव नहीं
  • आयोग के उपाध्यक्ष पद में भी बदलाव नहीं
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोग के अध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में नीति आयोग के पुनर्गठन की मंजूरी दे दी है। नीति आयोग में अब एनडीए के कई सहयोगी दलों की एंट्री हो गई है। नीति आयोग में अब जेडीएस, हम, लोजपा, जदयू के नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप से स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को शामिल किया गया है।

End of Feed