PM मोदी ने NSA अजीत डोभाल के साथ फिर की मीटिंग, क्या हुई चर्चा?

Operation Sindoor: पाकिस्तान द्वारा एलओसी (LoC) पर गोलीबारी की जा रही है। इस बीच PM मोदी ने राष्ट्रीय सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ आज एक बार फिर से मीटिंग की है।

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान द्वारा एलओसी (LoC) पर गोलीबारी की जा रही है। इस बीच PM मोदी ने राष्ट्रीय सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ आज एक बार फिर से मीटिंग की है। PM मोदी और डोभाल के बीच 55 मिनट की बैठक में क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी को सार्वजनिक नहीं की गई है मगर इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पाकिस्तान पर फिर से एक्शन की तैयारी है? वहीं पीएम आवास से डोभाल के जाते ही केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन वहां पहुंचे और पीएम मोदी ने उनके साथ भी मीटिंग की है।

PM Modi Meeting With NSA Ajit Doval

PM मोदी ने NSA अजीत डोभाल के साथ फिर की मीटिंग

मंत्रालयों और सचिवों के साथ PM मोदी ने की हाई-लेवल मीटिंग

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर राष्ट्रीय तैयारियों और अंतर-मंत्रालयी समन्वय की समीक्षा के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। पीएम मोदी ने परिचालन निरंतरता और संस्थागत लचीलेपन को बनाए रखने के लिए मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। पीएम ने मौजूदा स्थिति के लिए मंत्रालयों की योजना और तैयारी की समीक्षा की। सचिवों को अपने-अपने मंत्रालयों के संचालन की व्यापक समीक्षा करने और आवश्यक प्रणालियों के पूर्ण कामकाज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आंतरिक संचार प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया गया है। सचिवों ने मौजूदा स्थिति में सरकार के समग्र दृष्टिकोण के साथ अपनी योजना का विवरण दिया।

End of Feed