Pune Bridge Collapse: साइप्रस से फोन कर PM ने की फडणवीस से बात, जाने पुल हादसे के हालात

पुणे में पुल ढहने के हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री से बात की। प्रधानमंत्री साइप्रस के दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने भी फडणवीस से बात की और जमीनी हालात के बारे में जानकारी ली। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

PM Called Fadnavis From Cyprus: रविवार की दोपहर महाराष्ट्र के पुणे से हृदयविदारक घटना की खबर आई। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले कुंदामाला गांव में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने भी फडणवीस से बात करके हादसे का हालात जाने।

pm calls fadnavis on indrayani river bridge collapsed

साइप्रस से PM ने फोन कर जाने पुल हादसे के हालात

PM ने जाना हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे पुल हादसे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बातचीत की। इस दौरान सीएम फडणवीस ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। फिलहाल पीएम मोदी अपने तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में हैं। रविवार को पीएम साइप्रस पहुंचे, जहां साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भव्य स्वागत के लिए साइप्रस के राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

End of Feed