देश

'मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है, 'मुझे कॉल या मैसेज न करें', बोलीं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले

Supriya Sule Phone hack: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के बारामती से मौजूदा सांसद हैं उन्होंने लोगों से कहा- कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें क्योंकि उनका फोन, व्हाट्सएप हैक हो गया है।

Image

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले

Photo : BCCL

Supriya Sule Phone and whatsapp hack: शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को कहा कि उनका फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है। 'कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें। मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है।' एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के बारामती से मौजूदा सांसद हैं उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

लोकसभा सांसद ने एक एक्स पोस्ट में कहा, 'तत्काल: मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है। कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें। मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है।' शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी नेता से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, हैकिंग के संबंध में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

वहीं एक अन्य घटनाक्रम में सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगी प्रहार जनशक्ति पार्टी (PJP) के अध्यक्ष और विधायक ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कडू ने शनिवार को पुणे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, कडू ने कहा कि वह 1 सितंबर को फैसला करेंगे कि महायुति के साथ रहना है या गठबंधन छोड़ना है।

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने विकलांग लोगों की अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद उनके काम के लिए कडू की प्रशंसा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य की बेहतरी के लिए सभी एकजुट होंगे।प्रहार जनशक्ति पार्टी सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त