देश

जरूरत की चीजों पर GST बढ़ाने की योजना- नए टैक्स स्लैब का दावा कर राहुल गांधी ने बोला सरकार पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक नए टैक्स स्लैब का दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है।

Image

नए टैक्स स्लैब को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार बनाया निशाना

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दावा
  • जीएसटी को लेकर दावा
  • नए टैक्स स्लैब लाने का दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एक नए टैक्स स्लैब का दावा करते हुए हमला बोला है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जरूरत की चीजों पर GST बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिससे आम जनता पर बड़ा बोझ पड़ने वाला है। उनकी पार्टी सरकार की इस योजना का विरोध करेगी।

राहुल गांधी का जीएसटी को लेकर दावा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पूंजीपतियों को छूट और आम लोगों से लूट का एक और उदाहरण देखिए। एक तरफ कॉरपोरेट टैक्स के मुकाबले इनकम टैक्स लगातार बढ़ रहा है। दूसरी तरफ मोदी सरकार गब्बर सिंह टैक्स से और ज्यादा वसूली की तैयारी कर रही है।

नए टैक्स स्लैब का दावा

राहुल गांधी ने कहा- "सुनने में आ रहा है कि GST से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है - आपकी ज़रूरत की चीजax पर GST बढ़ाने की योजना है। जरा सोचिए - अभी, शादियों का सीजन चल रहा है। लोग कब से पाई-पाई जोड़कर पैसे इकट्ठा कर रहे होंगे और सरकार इसी बीच ₹1500 से ऊपर के कपड़ों पर GST 12% से बढ़ाकर 18% करने जा रही है। यह घोर अन्याय है - अरबपतियों को टैक्स में छूट देने और उनके बड़े से बड़े कर्ज़ माफ़ करने के लिए ग़रीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की मेहनत की कमाई को टैक्स द्वारा लूटा जा रहा है।

कांग्रेस करेगी विरोध

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमारी लड़ाई इसी अन्याय के खिलाफ है। आम लोगों पर पड़ रही टैक्स की मार के खिलाफ हम मजबूती से आवाज उठाएंगे और इस लूट को रोकने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article