गुजरात के अमरेली में ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश, 1 पायलट की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; देखिए वीडियो

Plane Crash: गुजरात के अमरेली में एक पायलट ट्रेनिंग प्लेन क्रैश कर गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार प्लेन एक निजी कंपनी का था। इस घटना में प्लेन में सवार एक पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Plane Crash: गुजरात के अमरेली में एक प्लेन क्रैश कर गया है। प्लेन एक निजी कंपनी का था, जिसका प्रयोग पायलटों की ट्रेनिंग में किया जाता था। इस प्लेन क्रैश के दौरान दो पायलट सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है, दूसरी गंभीर रूप से घायल है। पहले खबर थी कि दोनों ही पायलट की मौत हो गई। हालांकि बाद में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक ही पायलट की मौत हुई है, दूसरा घायल है। घटना स्थल पर अमरेली फायर विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं।

gujarat plane crash.

अमरेली के रिहायशी इलाके में पायलट ट्रेनिंग प्लेन हुआ क्रैश

अमरेली में प्लेन हुआ क्रैश

मिली जानकारी के अनुसार अमरेली के गिरिया रोड पर एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित पायलट ट्रेनिंग सेंटर का प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के वक्त प्लेन में दो पायलट सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है।

End of Feed