यूपी में हलाल सर्टिफिकेट वाले उत्पादों पर बैन के खिलाफ SC में सुनवाई, SG तुषार मेहता भी रह गए हैरान

सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलेमा ए हिंद को चार हफ्ते में केंद्र सरकार के रुख पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट 25 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में सुनवाई करेगा।

Ban on Halal Certification in UP: यूपी में हलाल सर्टिफिकेट वाले उत्पादों पर बैन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता जमीयत उलेमा ए हिंद को जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, मैं ये देखकर हैरान हूं कि सीमेंट, सरिया, आटा, बेसन, यहां तक कि पानी की बोतल सब हलाल सर्टिफाइड किया जाता है। इस सर्टिफिकेशन से लाखों करोड़ रुपये कि कमाई होती है।

SC

हलाल सर्टिफिकेट पर सुनवाई

चार हफ्ते का दिया समय

जमीयत के वकील ने कहा कि अल्कोहलिक मैटेरियल अगर यूज होता है तो ये हलाल सर्टिफिकेशन की जरूरत होती है। सुप्रीम कोर्ट ने जमीयत उलेमा ए हिंद को चार हफ्ते में केंद्र सरकार के रुख पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा। सुप्रीम कोर्ट 25 मार्च से शुरू होने वाले हफ्ते में सुनवाई करेगा।

End of Feed