राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका, उद्घाटन समारोह पर रोक की मांग

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jan 17, 2024, 04:07 PM IST

Ram Mandir Ayodhya: इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में शंकराचार्यों की ओर से उठाई गई आपत्तियों का हवाला दिया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को सनातन विरोधी बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन का मामला अदालत तक पहुंच गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राण-प्रतिष्ठा पर प्रतिबंध की मांग करते हुए याचिका दायर की गई है। जानकारी के मुताबिक, याचिका में शंकराचार्यों की ओर से उठाई गई आपत्तियों का हवाला दिया गया है। साथ ही इस समारोह को सनातन विरोधी बताया गया है।

Ram Mandir

राम मंदिर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह याचिका गाजियाबाद के रहने वाले भोला दास ने दाखिल की है। इसमें कहा गया है कि 22 जनवरी को आयोध्या में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। निर्माणाधीन मंदिर में रामलला की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। इसमें आगे कहा गया है कि शंकराचार्यों ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर आपत्ति उठाई है और कहा है कि पूस के महीने में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता है।

End of Feed