PM Modi WhatsApp Channel: पीएम मोदी से सीधे जुड़ सकेंगे लोग, WhatsApp चैनल हुआ लॉन्च

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 19, 2023, 05:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सीधा लोगों के साथ जुड़ेंगे, मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने व्हाट्सएप चैनल लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए पीएम मोदी अब लोगों से सीधा संवाद कर सकेंगे।

व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो हर कोई करता है और हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो भी नामी लोगों के साथ जुड़ें...उनके बारे में जानें और उनकी जिंदगी के हर पहलू से रू-बरू हो सके, देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने ये इच्छा पूरी कर दी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना व्हाट्सएप चैनल जारी कर दिया है। जिसकी मदद से आम आदमी भी मोदी से सीधे व्हाट्सएप के जरिए जुड़ सकता है।

PM Modi WhatsApp Channel

पीएम मोदी ने अपने व्हाट्सएप चैनल लॉन्च कर दिया है

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपना व्हाट्सअप चैनल (whatsapp channel) लांच किया है, प्रधानमंत्री मोदी ने नए व्हाट्सअप चैनल को ज्वाइन करते हुए कहा कि व्हाट्सअप कम्युनिटी को ज्वाइन करके रोमांचित हूं। लोगों के करीब पहुंचने और उनके साथ इंटरेक्शन बढ़ाने का यह नया मौका मिला है...

End of Feed