महंगाई ने बिगाड़ा लोगों की रसोई का बजट, कुंभकरण की नींद सो रही सरकार, राहुल ने बोला केंद्र पर हमला

राहुल गांधी ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर लिखा, कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के साथ खरीदारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की। यह जाना कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है

Rahul Gandhi on Rising Prices: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को अपने विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया।

Rahul in Sabzi market

सब्जी मार्केट पहुंचे राहुल गांधी

लोगों का बजट बिगड़ा, समझौता करने पर मजबूर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट कर लिखा, कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के साथ खरीदारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की। यह जाना कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने किस तरह से सभी को परेशान कर रखा है। लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और आम ज़रूरत की छोटी-छोटी चीजों पर समझौता करने पर मजबूर हैं।

End of Feed