BJP Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि लोग पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं, जो पिछले वर्षों में मिले ऐतिहासिक जनादेश में भी झलकता है।
पीएम मोदी
क्या कुछ बोले PM मोदी?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दिन हमें भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए प्रेरित करता है।
पीएम मोदी ने कहा, "भारत की जनता हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रही है, जो पिछले वर्षों में चुनावों में हमें मिले ऐतिहासिक जनादेश में प्रतिबिंबित भी होता है, फिर चाहे लोकसभा चुनाव हों, विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव हों या देश भर में विभिन्न स्थानीय निकाय चुनाव हों।"
उन्होंने कहा कि लहमारी सरकारें समाज सेवा करती रहेंगी और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करेंगी। हमारी पार्टी की रीढ़, हमारे सभी परिश्रमी कार्यकर्ताओं को मेरी ओर से शुभकामनाएं। वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और हमारे सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि किस तरह भाजपा कार्यकर्ता देश के हर हिस्से में 24 घंटे काम कर रहे हैं और गरीबों, दलितों व वंचित तबके के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा और उत्साह सचमुच प्रेरणादायक है।
भाजपा का 45वां स्थापना दिवस
भाजपा की स्थापना 1980 में तत्कालीन भारतीय जनसंघ के नेताओं ने थी। जनसंघ ने आपातकाल के बाद 1977 के चुनावों में कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ विलय करके जनता पार्टी का गठन किया था। भाजपा ने 1984 में लड़े आम चुनाव में दो सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि, बाद में अटल बिहारी वाजपेटी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से आगे बढ़ी, लेकिन 2014 में पहली बार भाजपा ने बहुमत की सरकार बनाई और अब तक पार्टी का यह सफर जारी है।
