बिग बॉस विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। एल्विश पर सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। एलविश पर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है। नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस की छापेमारी में 5 सपेरे भी गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने कई जहरीले सांप भी बरामद किए हैं। एल्विश यादव पर बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) कहा कि हमारी एल्विश पर कई दिनों से नजर थी। एल्विश यादव पूरा गैंग चलाता है। हमारी संस्था ने खुलासा किया है। एल्विश पार्टियों में जहर सप्लाई करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 7 साल की सजा है। एल्विश जैसे लोग देशद्रोही हैं। एल्विश सांपों के साथ वीडियो डालता था। यूट्यूबर और बिगबॉस के विजेता एल्विश यादव की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। नोएडा पुलिस की 3 टीमें एल्विश को तलाश कर रहीं हैं। मामले में कई यूट्यूबर्स के भी शामिल होने का शक है। एल्विश यादव के साथियों की भी तलाश की जा रही है। एल्विश पर सांप के जहर वाली रेव पार्टी का आरोप है।
पुलिस को छापेमारी में कौन-कौन से सांप मिले?
- करीब 20 मिलीलीटर सांप का जहर
- कुल 09 सांप मिले
- 05 कोबरा सांप
- 01 अजगर
- 02 दोमुहा सांप (सैंड बुआ)
- 01 रैट स्नेक (घोड़ा पछाड़ सांप
जहरीला नशा कैसे किया जाता है?
- कोबरा सांप के बच्चे को एक पाइप में डाला जाता है।
- नशा करने वाला मुंह में पाइप लेकर अंदर खींचता है।
- कोबरा का बच्चा खिंचते ही जहर की पिचकारी मारता है।
- जीभ पर जहर आते ही शख्स को तेज झटका लगता है।
- धीरे-धीरे बेहोशी छाने लगती है, शरीर सुन्न होने लगता है।
गौर हो कि पुलिस के मुताबिक नोएडा पुलिस ने प्रतिबंधित सांपो का जहर सप्लाई करने वाले गैंग को लेकर छापमेरी की और इस मामले में 5 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। रेव पार्टी में सांप का जहर और विदेशी लड़कियों को सप्लाई करने का आरोप है। गिरफ्तार 5 आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने यूट्यूवर एल्विश यादव को गैंग से जुड़े होने की बात कही। गैंग के कब्जे से 9 सांप और सांपो का जहर मिला। जिसमे से 5 कोबरा और बाकी अलग अलग प्रजाति के है। पुलिस का कहना है कि हमने इस बाबत मामला दर्ज किया है जिसमे एल्विश यादव का नाम है हालांकि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी सांपों को पुलिस ने वन विभाग को सौंपा दिया है।
