PM Modi Live: हमारा मॉडल तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण का है...राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर सुनाया, जानिए क्या-क्या कहा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता ने हमारे विकास मॉडल को परखा है, समझा है और समर्थन भी किया है। हमारे विकास का मॉडल है- 'राष्ट्र प्रथम'।

PM Modi Speech in Rajya Sabha: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब दिया। पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक, प्रभावी था और हम सभी को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखा। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेकर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के लिए देश का विकास सर्वोपरि है और उसके विकास मॉडल को जनता ने स्वीकारा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा जानिए।

PM in Rajyasabha

राज्यसभा में पीएम मोदी का भाषण

जनता ने हमारे विकास मॉडल को परखा और समझा

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता ने हमारे विकास मॉडल को परखा है, समझा है और समर्थन भी किया है। हमारे विकास का मॉडल है- 'राष्ट्र प्रथम'। सबका साथ, सबका विकास सबकी जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस से ये उम्मीद करना बड़ी गलती है। कांग्रेस एक परिवार का दल रह गया है। कांग्रेस के समय में हर चीज में तुष्टिकरण होता था। हमारा मॉडल तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण का है। जनता ने हमारे विकास के मॉडल को स्वीकारा है। हमें जनता ने लगातार तीसरी बार मौका दिया है।

End of Feed