देश

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वायुसेना का विमान, पायलट की जान बची

Plane Crash in Shivpuri : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां करैरा के नरवर इलाके में भारतीय वायु सेना का विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे रिहायशी इलाकों से दूर देहरेटा सानी में क्रैश कराया। पायलट सुरक्षित है।

Image

शिवपुरी में विमान दुर्घटनाग्रस्त।

Plane Crash in Shivpuri : मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां करैरा के नरवर इलाके में भारतीय वायु सेना का विमान हादसे का शिकार हो गया। विमान के पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे रिहायशी इलाकों से दूर देहरेटा सानी में क्रैश कराया। पायलट सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट सवार थे।

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया। रक्षा अधिकारी ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।

कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश

रक्षा अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास आज एक ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article