PM Modi Live: हमारा मॉडल तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण का है...राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर सुनाया, जानिए क्या-क्या कहा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता ने हमारे विकास मॉडल को परखा है, समझा है और समर्थन भी किया है। हमारे विकास का मॉडल है- 'राष्ट्र प्रथम'।

राज्यसभा में पीएम मोदी का भाषण
PM Modi Speech in Rajya Sabha: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब दिया। पीएम ने कहा कि राष्ट्रपति का भाषण प्रेरणादायक, प्रभावी था और हम सभी को आगे बढ़ने का रास्ता भी दिखा। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष को निशाने पर लेकर सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के लिए देश का विकास सर्वोपरि है और उसके विकास मॉडल को जनता ने स्वीकारा है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा जानिए।
जनता ने हमारे विकास मॉडल को परखा और समझा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता ने हमारे विकास मॉडल को परखा है, समझा है और समर्थन भी किया है। हमारे विकास का मॉडल है- 'राष्ट्र प्रथम'। सबका साथ, सबका विकास सबकी जिम्मेदारी है, लेकिन कांग्रेस से ये उम्मीद करना बड़ी गलती है। कांग्रेस एक परिवार का दल रह गया है। कांग्रेस के समय में हर चीज में तुष्टिकरण होता था। हमारा मॉडल तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण का है। जनता ने हमारे विकास के मॉडल को स्वीकारा है। हमें जनता ने लगातार तीसरी बार मौका दिया है।
कांग्रेस शासन में हर चीज में तुष्टिकरण
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने राजनीति का एक ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार परिवारवाद, तुष्टीकरण आदि का घालमेल था। कांग्रेस के मॉडल में परिवार प्रथम ही सर्वोपरि है। इसलिए, उनकी नीति-रीति, वाणी-वर्तन उस एक चीज को संभालने में ही खपता रहा है। जीवंत मीडिया और लोकतंत्र वाले देश ने हमें तीसरी बार देश की सेवा का मौका दिया और यह इसलिए संभव हो सका क्योंकि जनता ने विकास के हमारे मॉडल को परखा, समझा और समर्थन दिया है। उन्होंने कहा, इस मॉडल को हमें एक शब्द में समझना है तो यह है ‘राष्ट्र प्रथम’। इसी भावना और समर्पित भाव से हमने लगातार अपनी नीतियों में, अपने कार्यक्रमों में, वाणी-वर्तन के माध्यम से देश की सेवा करने का प्रयास किया है।
आज समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश पीएम ने कहा, कांग्रेस के कार्यकाल में हर चीज में तुष्टिकरण होता था. ये उनका राजनीति करने का तरीका था। 2014 के बाद भारत को शासन का एक वैकल्पिक मॉडल मिला। यह मॉडल तुष्टीकरण पर नहीं, बल्कि संतुष्टि पर केंद्रित है। आज समाज में जाति का जहर फैलाने की कोशिश की जा रही है... कई सालों से सभी पार्टियों के ओबीसी सांसद ओबीसी पैनल को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी मांग खारिज कर दी गई, क्योंकि यह उनकी (कांग्रेस) राजनीति के अनुकूल नहीं हो सकता था। लेकिन हमने इस पैनल को संवैधानिक दर्जा दिया।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि जब तक वह सत्ता में रही तब तक उसने ना तो संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर को भारत रत्न दिया, ना ही अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। उन्होंने कहा, तीन दशक तक, दोनों सदनों में सभी दलों के ओबीसी सांसद सरकारों से मांग करते रहे थे कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाए, लेकिन उनकी मांग को ठुकरा दिया गया। क्योंकि शायद उस समय उनकी (कांग्रेस) राजनीति को ये सूट नहीं करता होगा।
जिसे कोई नहीं पूछता, उसे मोदी पूजता हैपीएम मोदी ने कहा, जिसे कोई नहीं पूछता, उसे मोदी पूजता है। गरीब और वंचित का कल्याण हमारी प्राथमिकता है। मेरी सरकार मजबूती से खड़ी है, नव-मध्यम वर्ग के प्रति प्रतिबद्ध है; हम उनकी क्षमताओं को बढ़ाना चाहते हैं। मध्यवर्ग सरकार का समर्थन कर रहा है; यह भारत की आर्थिक वृद्धि को शक्ति देगा। पीएम ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को समर्थन देने के लिए सरकार ने कई मोर्चों पर काम किया है; खेल के बुनियादी ढांचे के लिए मजबूत वित्तीय सहायता सुनिश्चित की गई।
गरीबों को सशक्त बनाने इतना काम पहले कभी नहीं हुआ
उन्होंने कहा, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए हमारे कार्यकाल में जितना काम किया गया, उतना पहले कभी नहीं किया गया। विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा बुनियादी ढांचे से होकर गुजरती है, हमने बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। भारत को नई तकनीक पाने के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा और अन्य देशों से पिछड़ना पड़ा। कांग्रेस शासन के बाद लाइसेंस परमिट राज ने भारत की प्रगति को नुकसान पहुंचाया, रिश्वतखोरी बड़े पैमाने पर थी।
सामान्य वर्ग के गरीब को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया
उन्होंने कहा, हमारी सरकार ने एससी-एसटी कानून को मजबूत बनाकर दलित और आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा के संबंध में अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई और उसको बढ़ाया भी। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार उनके नेतृत्व वाली सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र की प्रेरणा से सामान्य वर्ग के गरीब को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया और वह भी बिना किसी तनाव के और किसी से छीने बिना दिया। जब हमने ये निर्णय किया तो एससी-एसटी और ओबीसी समुदाय ने भी इसका स्वागत किया।
आज कांग्रेस को मजबूरन 'जय भीम' बोलना पड़ रहा है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, बाबा साहेब को कभी भी भारत रत्न के योग्य नहीं समझा गया। इस देश के लोगों ने, सर्व-समाज ने बाबा साहेब की भावना का आदर किया। तब आज कांग्रेस को मजबूरन 'जय भीम' बोलना पड़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि आंबेडकर से कांग्रेस को कितनी नफरत थी, उनके प्रति कांग्रेस में इतना गुस्सा था कि उनकी (बाबा साहेब) की हर बात से कांग्रेस चिढ़ जाती थी। इसके सारे दस्तावेज मौजूद होने का दावा करते हुए मोदी ने कहा कि इसी गुस्से के कारण दो-दो बार बाबा साहेब को चुनाव में पराजित करने के लिए क्या कुछ नहीं किया गया।
सत्ता सुख के लिए संविधान को कुचला गयाप्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान आपातकाल का भी जिक्र किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस दौरान सत्ता सुख के लिए संविधान को कुचला गया। उन्होंने कहा कि आपातकाल में प्रसिद्ध कलाकार देव आनंद से कहा गया कि वे सार्वजनिक रूप से इसका समर्थन करें लेकिन जब उन्होंने इंकार कर दिया तो दूरदर्शन पर उनकी सभी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि किशोर कुमार ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना किया तो आकाशवाणी पर उनके सभी गानों को प्रतिबंधित कर दिया गया।
देश के कई महानुभावों को हथकड़ियां पहनाई गईउन्होंने कहा, आपातकाल में जॉर्ज फर्नांडिस समेत देश के अनेक महानुभावों को हथकड़ियां पहनाई गई थी, जंजीरों से बांधा गया था। संसद के सदस्य, देश के गणमान्य नेताओं को हथकड़ियों और जंजीरों से बांधा गया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस के मुंह से संविधान शब्द शोभा नहीं देता। सत्ता सुख के लिए, शाही परिवार के अहंकार के लिए देश के लाखों परिवारों को तबाह कर दिया गया था, देश को जेलखाना बना दिया गया था। बहुत लंबा संघर्ष चला। आखिर में अपने आप को बहुत बड़ा 'तीस मार खां' मानने वालों को जनता जनार्दन की ताकत स्वीकारनी पड़ी, घुटने टेकने पड़े और जनता जनार्दन के सामर्थ्य से देश से आपातकाल हटी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

जालंधर में Youtuber के घर पर ग्रेनेड से हमला, पाकिस्तान डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर ली अटैक जिम्मेदारी

सीएम नीतीश कुमार के राज में हुई सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों की हत्या, सरकार सो गई और CM बेहोश हैं: तेजस्वी यादव

वैशाली में पत्नी ने पति संग खेली खून की होली, ईंट और पत्थर से कूच-कूच कर उतारा मौत के घाट

BJP Jila Adhyaksh List 2025 Live: आ गया यूपी बीजेपी जिला अध्यक्ष का रिजल्ट, 26 जिलों में फिलहाल जिलाध्यक्षों की घोषणा पर ब्रेक, पढ़िए पल-पल की अपडेट

महाराष्ट्र भाजपा ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें लिस्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited