देश

पेमा खांडू ने तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, उपमुख्यमंत्री बने चौना मीन; अमित शाह रहे मौजूद

पेमा खांडू ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, चौना मीन ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Image

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने पेमा खांडू

Photo : ANI

भाजपा नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ईटानगर के डीके स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। 44 वर्षीय खांडू 2016 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्हें बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में फिर से चुना गया, जिससे उनके तीसरे सीधे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनाइक (सेवानिवृत्त) ने खांडू को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

वहीं चौना मीन ने गुरुवार को अपने दूसरे लगातार कार्यकाल के लिए अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनायक (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री और उनके उप सहित कुल 11 विधायकों ने आज अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में पद की शपथ ली। बियुरम वाहगे, न्यातो दुकम, गेब्रियल डेनवांग वांगसू, पासंग दोरजी सोना, मामा नटुंग, दासंगलु पुल और केंटो जिनी उन 11 कैबिनेट सदस्यों में शामिल हैं जिन्होंने आज शपथ ली।

चौना मीन ने उपमुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Chowna Mein

Chowna Mein

चौना मीन चौखाम निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध जीते, जब उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बयाम्सो क्री ने अपना नामांकन वापस ले लिया। खांडू और चौना मीन उन 10 उम्मीदवारों में शामिल थे, जिन्होंने निर्विरोध चुनाव जीता। राज्य की आठवीं विधानसभा का नेता चुने जाने के बाद खांडू ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। संसदीय चुनावों के साथ-साथ हुए चुनावों में 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में 46 सीटें जीतकर भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में लौटी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article