मोदी सरकार पर पवन खेड़ा का हमला, बोले- चीन के सामने बार-बार सरेंडर कर रहे प्रधानमंत्री

पवन खेड़ा ने कहा कि ITBP के महानिदेशक ने जो जानकारी दी है, वह पहले से ही सबको पता थी, लेकिन सरकार इसे दबाने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे सेना और ITBP के जवानों को सलाम किया।

Pawan Khera News: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के बयान का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि चीन के साथ सीमा पर अभी भी आमने-सामने की स्थिति बनी हुई है, लेकिन सरकार लंबे समय तक इन तथ्यों को छिपाने की कोशिश करती रही।

pawan khera

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा।

पवन खेड़ा ने कहा कि ITBP के महानिदेशक ने जो जानकारी दी है, वह पहले से ही सबको पता थी, लेकिन सरकार इसे दबाने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे सेना और ITBP के जवानों को सलाम किया। साथ ही आरोप लगाया कि सरकार जवानों की बहादुरी और उनके बलिदान को उचित सम्मान नहीं दे रही है।

End of Feed