Viral boy Aditya Kumar: पटना के गर्दनीबाग में छह साल का आदित्य बीते रविवार (30 अगस्त, 2026) से धरने पर बैठा है। उसका आरोप है कि 25 अगस्त को छात्रों की ओर से निकाले गए मार्च के दौरान वह अपने माता-पिता के साथ वहां पहुंचा था। आदित्य का दावा है कि पुलिस ने उसे डिटेन कर लिया था और इसके बाद थाने में उसके माता-पिता के साथ मारपीट की गई।
पढ़ें संविधान की किताब लेकर धरने पर बैठा 6 साल का आदित्य, क्या है मांग?
आदित्य अपने हाथ में संविधान की किताब लेकर माता-पिता पर हुए अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई हो। आदित्य का आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने उनके माता-पिता की पिटाई की है। आदित्य ने कहा कि क्या संविधान के किताब में इस बात का जिक्र है कि अगर कोई इंसान विरोध प्रदर्शन में जाता है तो उसके माता पिता पर कार्रवाई हो। पुलिस थाने में ले जाकर उसके उनके माता-पिता की पिटाई की जाए। सरकार इसके लिए माफी मांगे।
आदित्य ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जब मुझे कोतवाली थाने ले जाया गया तो मेरे माता-पिता से मुझे करीब 8 घंटे तक अलग रखा गया। आदित्य ने कहा कि एसपी कोमल मीणा ने मेरे माता-पिता की पिटाई की।
'मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता हूं'
आदित्य की मांग है इसकी न्यायिक जांच को और उसके माता-पिता के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई हो प्रधानमंत्री से मिलकर वह अब यह शिकायत करना चाहता है। इसके लिए वह धरना स्थल पर धरना दे रहा है। आदित्य से जुड़े हुए लोग बता रहे हैं पढ़ाई के साथ लड़ाई भी आदित्य की होगी पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर आदित्य पढ़ने के साथ अपनी मांगों को लेकर धरना भी देगा ताकि प्रशासन ने जो उनके माता-पिता के साथ गलत किया है।
उसे पर उसे न्याय मिल सके 6 साल का बच्चा धरना दे रहा है और अपने हाथों में संविधान की पुस्तक पड़कर अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है आदित्य को देखने के लिए वहां पर बड़ी संख्या में लोग भी जुड़ रहे हैं।
