200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर और लीना पर आरोप तय, पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला

Sukesh Chandrashekhar: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर और लीना मारिया पॉल के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए।

Sukesh Chandrashekhar: देश के चर्चित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस, कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय कर दिए हैं। इसके साथ ही यह मामला अब सुनवाई के अगले चरण में पहुंच गया है। बुधवार को सुकेश चंद्रशेखर को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों के साथ-साथ संगठित अपराध और जबरन वसूली से संबंधित कानून के तहत भी आरोप तय किए।

jacqueline fernandez sukesh chandrashekhar

मनी लॉन्ड्रिंग के साथ जबरन वसूली से जुड़े आरोपों पर होगी सुनवाई

सुकेश ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपों से जुड़े दस्तावेजों पर किया हस्ताक्षर

बताया गया कि सुकेश ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपों से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए, लेकिन संगठित अपराध से जुड़े आरोपों पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इस मामले में लीना मारिया पॉल भी अदालत में मौजूद रहीं। उन्होंने अदालत के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोपों से संबंधित प्रक्रिया में हिस्सा लिया। वहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) भी कोर्ट पहुंचीं, जहां उनके खिलाफ भी औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए। यह मामला कई वर्षों से चर्चा का विषय बना हुआ है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर पर लोगों को झांसा देकर बड़ी रकम हासिल करने और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं के आरोप हैं।

End of Feed