देश

Train Derailed: तमिलनाडु में बाल-बाल टला बड़ा हादसा, बेपटरी हुई यात्री ट्रेन; देखें VIDEO

Tamil Nadu Train Derailed: तमिलनाडु के विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रेन बेपटरी हो गई। मौके पर रेलवे अधिकारी मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के बेपटरी होने के तत्काल बाद मरम्मत का काम शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

तमिलनाडु बेपटरी हुई ट्रेन

Photo : PTI

Tamil Nadu Train Derail: तमिलनाडु के विल्लुपुरम रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रेन बेपटरी हो गई। मौके पर रेलवे अधिकारी मौजूद हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के बेपटरी होने के तत्काल बाद मरम्मत का काम शुरू हो गया। खबर लिखे जाने तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।

बाल-बाल टला बड़ा हादसा

अधिकारी ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि लोको पायलट ने इसे देख लिया और तुरंत ट्रेन रोक दी। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और तीन घंटे के भीतर ट्रेनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेन के पटरी से उतरने का कारण पता चल सकेगा। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लगभग 500 यात्रियों को लेकर विल्लुपुरम-पुडुचेरी ट्रेन जब सुबह 5.25 बजे विल्लुपुरम से रवाना हुई। ट्रेन एक मोड़ पार कर रही थी, तभी उसका एक डिब्बा पटरी से उतर गया और लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। इस दुर्घटना के कारण विल्लुपुरम मार्ग पर सुबह 8.30 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। विल्लुपुरम-पुडुचेरी एमईएमयू एक छोटी दूरी की ट्रेन है जो करीब 38 किलोमीटर की दूरी तय करती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article