'बैग में बम...', कोच्चि एयरपोर्ट पर यात्री को महंगा पड़ा मजाक, मामला दर्ज

Kochi Airport: कोच्चि एयरपोर्ट पर एक यात्री को मजाक भारी पड़ गया। यात्री ने मजाकिया अंदाज में बैग में बम होने की बात कही जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार, कोच्चि से कुआलालंपुर जाने वाली उड़ान में सवार होने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुरक्षा अधिकारी ने राशिद से उसके सामान के वजन के बारे में पूछा था।

Kochi Airport: कोच्चि एयरपोर्ट पर एक यात्री को मजाक भारी पड़ गया। यात्री ने मजाकिया अंदाज में बैग में बम होने की बात कही जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। दरअसल, पिछले कुछ वक्त से लगातार एयरपोर्ट, फ्लाइट इत्यादि जगहों पर बम की अफवाह से अफरा तफरी जैसा माहौल देखने को मिल रहा था और ऐसे मौके पर मजाकिया अंदाज यात्री के लिए महंगा साबित हो गया।

Arrest

कोच्चि एयरपोर्ट से एक यात्री हिरासत में

कब का है मामला?

एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों मे कोझिकोड निवासी राशिद को बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे हुई इस घटना के बाद नेदुम्बस्सेरी पुलिस को सौंप दिया। दरअसल, सुरक्षा अधिकारी ने जब राशिद से सामान के वजन के बारे में पूछा तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बम होने की बात कही।

End of Feed