संसद सत्र पर सियासी दलों से कभी भी नहीं ली गई 'सलाह'- सोनिया के 'लेटर बम' पर मोदी के मंत्री का जवाब

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 6, 2023, 07:09 PM IST

दरअसल, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को बुधवार को एक चिट्ठी लिखी थी। लेटर के जरिए उन्होंने आग्रह किया था कि 18 सितंबर, 2023 से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र के दौरान देश की आर्थिक स्थिति, जातीय जनगणना, चीन के साथ सीमा पर गतिरोध और अडाणी समूह से जुड़े नए खुलासों की पृष्ठभूमि में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग समेत नौ मुद्दों पर उचित नियमों के तहत चर्चा कराई जाए।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र का जवाब दिया है। बुधवार (छह सितंबर, 2023) को उन्होंने कांग्रेस नेता पर संसद के कामकाज का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- स्थापित प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद 18 सितंबर से संसद सत्र आहूत किया गया है और इसके लिए राजनीतिक दलों से पूर्व में कभी भी परामर्श नहीं किया गया।

Sonia Gandhi Prahlad Joshi

सोनिया गांधी और प्रह्लाद जोशी। (फाइल)

End of Feed